पितृपक्ष मेला को लेकर डीएम को नौ सूत्रीय सुझाव सौंपे
गया, अगस्त 1 -- बिहार बुनकर संघ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद पटवा ने शनिवार को डीएम शशांक शुभंकर से मुलाकात कर पितृपक्ष मेला महासंगम 2026 को सुगम, स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए नौ सूत्रीय सुझाव पत्र सौंपा। उन्होंने विष्णुपद मंदिर, फल्गु घाट, सीताकुंड व अक्षयवट क्षेत्र में सीसीटीवी, जियो फेंसिंग, प्लास्टिक प्रतिबंध, छाया शेड, शौचालय व्यवस्था, स्थानीय बुनकरों को स्टॉल और व्हीलचेयर सुविधा उपलब्ध कराने का सुझाव दिया। डीएम ने प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। (गया जी से राजेश कुमार मिक्की की रिपोर्ट) यह भी पढ़ें- पितृपक्ष मेले में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षा मिले : डॉ. प्रेम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.