पटना, सितम्बर 16 -- गया जी में लगने वाले पितृपक्ष मेला के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने दो करोड़ 84 लाख रुपए जारी कर दिए हैं। विभाग ने यह राशि गया के डीएम की ओर से प्राप्त अनुशंसा के आलोक में जारी की है। विभाग ने कहा है कि स्वीकृत राशि को मेला के आयोजन पर ही खर्च किया जाएगा। अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, संबंधित अंचलाधिकारी इस राशि का व्यय करेंगे। किसी भी परिस्थिति में इस राशि का विचलन नहीं करना होगा। खर्च की राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र तीन महीने में देना होगा। पितृपक्ष मेला- 2026 का उद्घाटन 25 सितम्बर को होना है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इसका उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...