गया, सितम्बर 23 -- पितृपक्ष मेला-2026 का आगाज एक दिन बाद 25 सितंबर को होगा। प्रशासन से लेकर गयापालों की तैयारी अंतिम चरण में है। खासकर मेला क्षेत्र में गुणवत्ता के साथ निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की ओर से कई काम कराए गए हैं। कुछ व्यवस्था पहली बार की गई है। इनमें बिजली कर्मी वॉकी-टॉकी से गश्ती पर रहेंगे। बिजली खंभे में करंट की जांच करने के विशेष उपकरण दिया जाएगा। विष्णुपद इलाके में बैजनाथ बैठक के पास मुख्य अस्थायी कंट्रोल रूम बन रहा है। इसके अलावा सूर्यकुंड, देवघाट, बंगाली आश्रम व पार्किंग स्थल सहित करीब 20 स्थानों पर छोटा कंट्रोल रूम भी तैयार हो रहे हैं। बुधवार को एसबीपीडीसीएल के अधीक्षण अभियंता संदीप प्रकाश ने मेला क्षेत्र में तैयारियों का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- पितृपक्ष में गया जा रहे हैं...