गया, सितम्बर 5 -- पितृपक्ष मेला: किसी भी जर्जर भवन में ठहरने की नहीं होगी व्यवस्था पितृपक्ष मेला को लेकर बनी 21 कोषांगों की हुई बैठक

डीएम ने तैयारी को लेकर अधिकारियों को दिया निर्देश गया जी, प्रधान संवाददाता पितृपक्ष मेला के दौरान किसी भी स्थिति में जर्जर भवन में श्रद्धालुओं को नहीं ठहराया जाएगा। डीएम शशांक शुभंकर ने निर्देश दिया है कि किसी भी जर्जर भवन को सूची में न रखा जाए। सभी स्थानों पर जलजमाव से मुक्ति, प्रकाश, पंखा, बिस्तर और शौचालय की व्यवस्था करने को कहा गया। शनिवार को डीएम पितृपक्ष मेला को लेकर बनी विभिन्न 21 कोषांगों की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। डीएम ने कहा कि देश-विदेश के लाखों तीर्थयात्रियों और पिंडदानियों को सुगम, स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीएम ने निर्देश दिया क...