गाजीपुर, सितम्बर 25 -- भांवरकोल। पितृपक्ष में पितरों के तर्पण और पिंडदान के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांवों से श्रद्धालु गया के लिए रवाना हुए। कनुवान गांव से अजय कुमार पांडेय, सुरेमन पांडेय, कृपाशंकर पांडेय, पत्रकार ब्रह्मेश्वर राय गुड्डू समेत 14 श्रद्धालु पिंडदान के लिए यात्रा पर निकले। परंपरा के अनुसार अनंत चतुर्दशी के दिन श्रद्धालु घड़ी, घंट और शंख की ध्वनि के बीच परिजनों व बंधु-बांधवों के साथ गांव के देवी-देवताओं का दर्शन कर पूरे गांव का भ्रमण करेंगे। इस दौरान पितरों का आह्वान कर उन्हें गया में पिंडदान के लिए चलने का निमंत्रण दिया जाएगा। श्रद्धालु 25 सितंबर को वाराणसी पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: स्नान-दान की भाद्रपद पूर्णिमा कल, 27 से शुरू होगा पितृपक्ष इसके बाद 26 सितंबर को पिशाचमोचन कुंड में पिंडदान करने ...