औरंगाबाद, सितम्बर 10 -- पितृपक्ष महोत्सव का आयोजन 25 और 26 सितंबर को सदर प्रखंड के जम्होर स्थित विष्णुधाम मंदिर परिसर में होगा।

बैठक का आयोजन इसे लेकर गुरुवार को अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक हुई। डीएम अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर हुई बैठक में आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई। महोत्सव के दौरान श्रद्धा, आध्यात्मिकता एवं सांस्कृतिक परंपरा को केंद्र में रखते हुए निर्गुण एवं भजन गायन सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी। महोत्सव में निर्गुण, भजन गायन समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

श्रद्धालुओं की सुविधा बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था समय पर पूरी करने ...