दुमका, सितम्बर 22 -- दुमका। प्रतिनिधि पितृपक्ष के अंतिम दिन रविवार को दुमका के बड़ा बांध तालाब व मयुराक्षी नदी के किनारे श्रद्धाओं की भीड़ लगी रही। पितरों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना के लिए श्रद्धालुओं ने तर्पण किया। तर्पण कर ब्राह्मणों को भोजन कराया गया और दान-दक्षिणा दी गई। हिंदू धर्म में पितृपक्ष का विशेष महत्व होता हैं। पितृपक्ष को श्राद्ध पक्ष के नाम से भी जाना जाता हैं। इसमें पितरों का श्राद्ध और तर्पणण् किया जाता हैं। पंडितों के सानिध्य में क्षेत्र की नदियों व तालाबों में तर्पण का कार्य किया जा रहा हैं। पितृपक्ष के अंतिम दिन बड़ी संख्या में लोग नदी व तालाब पर पहुंचे व तर्पण का कार्य संपन्न कराया। पितरों को प्रसन्न करने के लिए लोग तर्पण के दौरान कुश, तिल, जो, पुष्पजल आदि हाथ में लेकर जलदान किया। श्रद्धालुओं ने पुरोहितों के म...