बरेली, सितम्बर 25 -- पितरों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता का पर्व पितृपक्ष शुक्रवार से शुरू होगा। भाद्रपद पूर्णिमा से आश्विन अमावस्या तक चलने वाले पितृपक्ष में 16 दिन पूर्वजों के लिए समर्पित माने जाते हैं। आचार्य मुकेश मिश्रा के अनुसार इस बार पितृपक्ष 26 सितंबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या के साथ संपन्न होगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार पितरों की मृत्यु तिथि पर श्राद्ध, तर्पण, गो ग्रास और ब्राह्मण भोज कराने से पितर संतुष्ट होते हैं। तर्पण के लिए स्नान-ध्यान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके जल, तिल, कुश और जौ से तर्पण किया जाता है। यह भी पढ़ें- 26 सितंबर से शुरू होगा पितृ पक्ष, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या 26 सितंबर को पूर्णिमा श्राद्ध, 27 को प्रतिपदा, 28 को द्वितीया, 29 को तृतीया, 30 को चतुर्थी, 1 अक...