जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- जमशेदपुर। पितरों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता का पर्व पितृपक्ष 27 सितंबर से शुरू होगा। इससे एक दिन पहले शनिवार को भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर अगस्त्य मुनि को तर्पण दिया गया। इसके बाद आश्विन कृष्ण प्रतिपदा से पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण का क्रम शुरू होगा। यह भी पढ़ें- पितरों को प्रसन्न करने के लिए श्राद्ध में क्या करें? जानें तर्पण, भोजन और दान की सही विधिपितृपक्ष के दौरान तर्पण रविवार से पितृपक्ष के दौरान पूर्वजों के तर्पण के लिए लोग जलाशयों और नदियों के किनारे पहुंचेंगे। स्वर्णरेखा और खरकई नदी समेत अन्य घाटों पर सुबह से ही तर्पण और श्राद्ध का सिलसिला शुरू होगा। पंडित और पुरोहित विधि-विधान से तर्पण कराएंगे। मान्यता है कि पितृपक्ष में पूर्वज धरती पर आते हैं और परिवार को आशीर्वाद देते हैं। यह भी पढ़ें- आज का प...