गया, अक्टूबर 3 -- पितृपक्ष मेले में देश के कोने-कोने से लाखों पिंडदानी आए हैं। विष्णुपद मंदिर से लेकर घाट और वेदियों पर पिंडदानी पितरों के मोक्ष के लिए गयाश्राद्ध कर रहे हैं। अधिकतर दो से चार लोग एक साथ बैठकर पिंडदान करते हैं। झुंड में भी कर रहे हैं तो सभी अलग-अलग परिवार के हैं। एक परिवार से दो या चार ही हैं। ये सभी एक, तीन, पांच दिन व सात दिन पिंडदान करने वाले हैं। 90 फीसदी एक व तीन दिन वाले हैं। इन्हीं भीड़ के बीच पूरा परिवार एक साथ बैठकर पितरों के पिंडदान कर रहा है। कहीं परिवार के 50 लोग, कहीं 40 तो कहीं 20 लोग एक साथ पूरी आस्था के साथ पितृऋण से मुक्ति व पूर्वजों को मोक्ष दिलाने के लिए गयाश्राद्ध कर रहे हैं। ये सभी त्रिपाक्षिक (17 दिनी) पिंडदान कर रहे हैं। अधिकतर मारवाड़ी परिवार के तिथि की वेदियों पर घूम-घूमकर पिंडदान कर पितरों के प्रति ...