सुल्तानपुर, मार्च 30 -- सुलतानपुर, संवाददाता। जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में 16 साल पूर्व गोली मारकर बाप- बेटे की हत्या करने के दो आरोपियों को सेशन जज सुनील कुमार ने दोषी ठहराते हुए जेल भेज दिया है। ट्रायल के दौरान दो आरोपियों की मौत हो गई थी। जयसिंहपुर के कारेबन गांव के पूर्व प्रधान शिवशंकर सिंह ने तीन मार्च 2010 की सायं सात बजे उम्मर का पुरवा में स्थित सागर के भीटे पर हरिनरायन और उसके पुत्र संदीप की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में भाई जय प्रकाश पर मुकदमा दर्ज कराया था। रूपये के लेन देन के विवाद में हुई घटना में झिनकू यादव घायल हुए थे। विवेचना में पुलिस ने वादी प्रधान शिवशंकर सिंह और तीन अन्य को आरोपी बनाया। ट्रायल के दौरान आरोपी शिवशंकर व जितेन्द्र की मौत हो गई। अभियोजन पक्ष से एडीजीसी मनोज दुबे ने मृतक हरिनरायन के पुत्र मनोज समेत 10 गवाह...