संभल, जुलाई 26 -- बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव कामसपुर जगरुप में रविवार को रास्ते में युवक से बात करने पर युवती का उसके पिता से विवाद हो गया। इसी बीच खींचतान होने लगी और युवती रास्ते में पड़ी ईंट पर गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव कासमपुर जगरूप निवासी रोहताश की बेटी सूरजमुखी रविवार सुबह घर के बाहर किसी युवक से बात कर रही थी। तभी पिता ने इसका विरोध किया और घर में अंदर जाने के लिए कहने लगा। जब युवती घर नहीं गई तो पिता ने जबरन खींचकर घर के अंदर की तरफ धकेला। तभी दोनों में खींचतान हो गई। इसी दौरान युवती रास्ते में पड़ी ईंट पर गिर गई और उसके सिर में चोट लग गई। परिजन युवती को आनन फानन में चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। जहां उसने हालत गंभीर...