पीलीभीत, मार्च 10 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि एक मार्च को उसे सूचना मिली कि खेत पर उसके पिता के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। जब वह मौके पर पहुंची तो रमेश, जयप्रकाश, विपिन, सुनील, जीवन लाल, पार्वती, सुमन देवी, कमला देवी, सुनीता देवी, महेश्वरी देवी पिता के साथ मारपीट कर रहे थे। जब उसने बचाने का प्रयास किया तो आरोपी विपिन ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें की। मौके पर पहुंचे चचेरे भाई ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय उसके भाई को भी ​हिरासत में ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...