पिता संग खेत में सो रहे मासूम की सर्पदंश से मौत
कौशाम्बी, जून 8 -- पिता के साथ खेत में सो रहे पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के खपटिहा गांव निवासी एक मासूम की रविवार रात सर्प दंश से मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। खपटिहा (गोराजू) निवासी ज्ञानचंद सरोज किसानी करते हैं। रविवार रात वह अपने नौ वर्षीय पुत्र सोनू सरोज के साथ खेत में सो रहे थे। देर रात करीब दो बजे सर्प ने सोनू को काट लिया। परिजनों को जब तक घटना की जानकारी हो पाती, तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। आनन-फानन में उपचार का प्रयास किया गया, लेकिन मासूम की जान नहीं बच सकी। सोनू की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई मोनू (13) है। सूचना पर पहुंची पश्चिमशरीरा पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.