नई दिल्ली, जून 6 -- JEE Advanced 2026 Success Story: भारत में हर साल लाखों छात्र इंजीनियर बनने का सपना लेकर जेईई (JEE) यानी जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन का एग्जाम देते हैं। जेईई एडवांस्ड के जरिए देश के 23 आईआईटी में दाखिला मिलता है। हाल ही में जेईई एडवांस्ड 2026 का रिजल्ट घोषित हुआ और इसमें कई ऐसा छात्र सफल हुए जिनकी कहानी काफी प्रेरणा दायक है। इन्हीं में से एक नाम इंद्रजीत का भी। इंद्रजीत अपने गांव से IIT पहुंचने वाले पहले छात्र बनेंगे। हालांकि यहां तक पहुंचने का सफर इंद्रजीत के लिए आसान नहीं था।हासिल की 1040वीं रैंक देश की कठिन परीक्षाओं में सफलता हासिल करने के लिए केवल बड़े शहर, महंगी कोचिंग और बेहतर सुविधाओं की तरफ भागते हैं। लेकिन इंद्रजीत के पास इन सब चीजों का इंतजाम नहीं हो पाया। इंद्रजीत राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के छोटे से गांव ...