कन्नौज, मार्च 27 -- छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र के जरिहापुर निवासी इस्लाम पुत्र राज खां ने बताया कि वह अपनी बेटी मोहिनी के साथ खेत पर बकरियां चरा रहा था, तभी नगला चौधरी गांव का निवासी कल्लू आ गया और बेवजह उसकी बेटी के साथ गालीगलौज करने लगा। जब बेटी ने विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। चीखपुकार सुनकर जब वह बचाने गया, तो उसको भी मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...