हरिद्वार, अक्टूबर 6 -- हरिद्वार जिले के लक्सर में दर्दनाक हादसे ने एक ही परिवार के चार लोगों की जान ले ली। जन्मदिन समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे परिवार की खुशियां सोमवार देर रात लक्सर-पुरकाजी मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। भैंसली वाला गांव के पास तेज रफ्तार डंपर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गई। पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। यह भी पढ़ें- देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा; ट्रक ने पुलिस बस को टक्कर मार पलटायामुजफ्फरनगर का परिवार था, साथ उठीं पिता-बेटी और बहनों की अर्थी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर जिले का प...