संभल, अप्रैल 14 -- जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया के निर्देशन में सोमवार को जनपद में खंड शिक्षा अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया। आदेश के अनुसार विनोद कुमार को खंड शिक्षा अधिकारी पंवासा, विनोद कुमार मेहरा को रजपुरा, एमएल पटेल को बनियाखेड़ा बहजोई एवं चन्दौसी, अरुण कुमार को गुन्नौर, अंशुल कुमार को संभल नगर तथा देवेंद्र कुमार सिंह को जुनावई का दायित्व सौंपा गया। आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी अपनी नवीन तैनाती के स्थान पर बिना किसी प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए तत्काल कार्यभार ग्रहण करें। प्रशासन ने यह भी कहा है कि स्थानांतरण का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं सुचारू बनाना है। यह भी पढ़ें- पिता-पुत्र हत्याकांड में उबाल, कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण, एनकाउंटर व मुआवजे की मांग यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.