संभल, मई 6 -- पिकअप लूटने के बाद पिता-पुत्र की हत्या कर शव फेंकने के मामले में एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे गए एक लाख के इनामी मास्टरमाइंड को मंगलवार को पुलिस ने रिमांड पर लिया। उनकी निशानदेही पर रजपुरा थाना क्षेत्र से लूटी गई पिकअप बरामद कर ली है। बाद में आरोपी को फिर से जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी मलुआ के घेर निवासी नरेश व उसके बेटे भीमसैन की पिकअप मेरठ लेकर जाने का झांसा देकर कैलादेवी थानाक्षेत्र के रझेड़ा सलेमपुर निवासी संतोष ने बुकिंग की और अपने भाई अरविंद व साथी मनोज के साथ मिलकर हत्या कर दी। यह भी पढ़ें- फतेहपुर में युवक की हत्या कर सिर धड़ से अलग करने वाले पिता-पुत्र को उम्रकैद शवों को शामली जिले में काबडोत पुल के पास गन्ने के खेत में फेंक दिया था, जिन्हें पुलिस ने 7 अप्रैल को बरामद किया था। डबल मर्डर में फरार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.