कौशाम्बी, जून 25 -- मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा गांव दावत गए अनुसूचित पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मंझनपुर के पश्चिम कोड़र निवासी राजेश कुमार ने बताया कि 21 जून को वह नया पुरवा दावत में गया था। वहां अहिरन का पुरवा निवासी हरवेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, रवि व अजय मिल गए और पुरानी बातों को लेकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर अपने पांच-छह अन्य साथियों के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता नथन तथा परिवार के मिथिलेश की भी पिटाई की। शोरगुल पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह सभी की जान बचाई। पुलिस ने एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया है। डीएसपी शिवांक सि...