आजमगढ़, मार्च 18 -- आजमगढ़। रौनापार थाना की पुलिस ने बुधवार को डीजे बजाने को लेकर पिता-पुत्र को मारपीट कर घायल करने के आरोपी तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सिकंधोंपुर निवासी शिवम यादव से 11 मार्च की रात डीजे पर गाना बजाने को लेकर विपक्षी से विवाद हुआ। घर जाते समय विपक्षियों ने हमला कर दिया। बीचबचाव में आए पिता रामकेश यादव को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर बुधवार को आरोपी प्रदीप यादव, दीपक यादव और आशीष यादव निवासी सिकंधोपुर थाना रौनापार को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...