संभल, फरवरी 21 -- ऐंचोड़ा कंबोह गांव निवासी नीरज सैनी व उसके पिता प्रेम सिंह सैनी के साथ गुरुवार को गांव निवासी दो लोगों ने गाली-गलौज की। जिसका विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक गौरव कुमार ने बताया कि आरोपी देवकीनंदन शर्मा व नमन बाबू शर्मा को गांव सैनी की मढैंया गांव से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। आरोपियों के पास से घटना में इसतेमाल हाथ में पहनने वाला कड़ा भी बरामद किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.