पिता-पुत्र पर हमला, चाकू मारकर किया घायल
प्रयागराज, मार्च 29 -- कर्नलगंज थाना क्षेत्र में ऑनलाइन फूड डिलीवरी के दौरान पिता-पुत्र पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोरांव के सराय लाल खातून उर्फ शिवगढ़ बाजार निवासी चन्द्रशेखर साहू अपने पुत्र आशीष उर्फ मयंक साहू के साथ जोमैटो में डिलीवरी का काम करते हैं। आरोप है कि 22 मार्च की रात लगभग दो बजकर 39 मिनट पर वह ऑर्डर लेकर करेली जा रहे थे। नाजरेथ अस्पताल के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। न रुकने पर उनकी गाड़ी को लात मारकर गिरा दिया और पिता-पुत्र पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में चन्द्रशेखर को मामूली और मयंक को गंभीर चोटें आईं। कर्नलगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.