हापुड़, अप्रैल 6 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर निवासी एक पिता-पुत्र ने जिला मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के गांव शौल्दा निवासी एक महिला को उसके पुत्र की स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। जिसके बाद दोनों ने उससे दस लाख रुपये ठग लिए। अब रुपये वापस नहीं मिलने पर पीड़िता ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। एसपी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची गांव गांव शौल्दा निवासी सुधा शर्मा ने बताया कि उसकी जान-पहचान बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर के एक पिता-पुत्र से थी। दोनों आरोपियों ने पीड़िता के पुत्र की सरकारी नौकरी स्वास्थ्य विभाग में लगवाने की बात कही। नौकरी लगवाने के बदले में दस लाख रुपयों की मांग की। झांसे में आकर पीड़िता ने आरोपियों को क...