हल्द्वानी, मई 3 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक मेडिकल स्टोर संचालक को कार सवार पिता-पुत्र ने पीट दिया। पीड़ित का आरोप है कि दोनों ने मारपीट के बाद उसके कान की सोने की बाली भी लूटी है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है।राजपुरा नई बस्ती निवासी यश जोशी ने हल्द्वानी कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि वह पेशे से मेडिकल स्टोर संचालक हैं। बीते 9 अप्रैल की रात लगभग 8 बजे वह पांडे निवास स्थित मैसर्स राधेश्याम होलसेल मेडिकल स्टोर से दवाइयां लेने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान एक कार में सवार पिता-पुत्र आए और बेवजह हमला कर दिया। मेडिकल स्टोर संचालक पर लात-घूंसों से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसके कान की बाली भी लूट ली। दोनों एक दूसरे को पापा-बेटा कहकर बुला रहे थे। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि अज्ञात कार सवारों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.