फिरोजाबाद, जून 3 -- थाना जसराना क्षेत्र के गांव सेवापुर निवासी ग्रामीण ने गांव के ही पिता पुत्र पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव सेवापुर निवासी बच्चन लाल ने बताया कि वह शौच करने के लिए खेतों की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे रघुनंदन एवं उसके पुत्र लव कुमार ने हमला कर दिया। हमला करने के बाद उसके साथ पिटाई की। बचाने आए उसके पुत्र कमलेश एवं पुत्रवधू बबली की भी पिटाई कर दी। पिटाई करने के कारण तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- जनपद के धौलाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम शौलाना में सोमवार (1 जून) की शाम बच्चों के मामूली विवाद ने एक बड़े खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। बच्चों के खेलने के विरोध में दबंगों ने न केवल मासूमों को पीटा, बल...