एटा, मार्च 11 -- पिता-पुत्र पर चाकू, कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामले में आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना सकीट के गांव मुबारिकपुर निबरुआ निवासी रामा देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि छह मार्च को गांव के ही आरोपी ओमवीर सहित तीन आरोपी आए और गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर आरोपी भड़क गए और पति श्रीकृष्ण पर हमला कर दिया। बचाने आए बेटा पर भी हमलावरों ने हमला किया। आरोप है कि कुल्हाड़ी, चाकू से हमला किया गया है। इससे दोनों घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...