हापुड़, नवम्बर 28 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बाइक पर सवार होकर दवा लेने जा रहे युवक के साथ एक पिता-पुत्र ने बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना देहात क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी हिमांशु कुमार ने बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 21 नवंबर की शाम को वह बाइक पर सवार होकर दवा लेने बाबूगढ़ छावनी गया था। बाबूगढ़ छावनी में स्थित राज मेडिकल स्टोर के सामने पीड़ित ने बाइक रोक दी। इसी बीच बाबूगढ़ के गांव बछलौता निवासी नरेंद्र अपने पुत्र असित के साथ वहां पहुंचा। पीड़ित को देखकर पिता-पुत्र ने गाली गलौज कर अभद्रता शुरू कर दी। विरोध पर आरोपियों ने लात-घूसों से उसे पीटना शुरू कर दिया।मारपीट में पीड़ित की नाक और पेट पर गंभीर चोटें आईं, नाक से खून बहने लगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.