पिता-पुत्र ने महिला की लाठी-डंडे से की पिटाई
फिरोजाबाद, मई 21 -- मक्खनपुर थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद में पिता-पुत्र ने एक महिला को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। ग्रामीण ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव जाफराबाद निवासी अंजली पत्नी राकेश के बच्चों और बलवीर सिंह पुत्र रामेश्वर के बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बच्चों ने अपने-अपने घर पर जाकर जानकारी दी। इसके बाद बलवीर सिंह अपने पुत्र अनिल के साथ अंजली के घर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। अंजली ने विरोध जताया तो पिता-पुत्र आग बबूला हो गए। वे लाठी-डंडे से अंजली की पिटाई करने लगे। यह देखकर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीण ने अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थाना प्रभारी चमन शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.