गोरखपुर, जनवरी 20 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर जिले के हरपुर गांव के प्रगतिशील मधुमक्खी पालक राजू सिंह और उनके इंजीनियर पुत्र आदर्श सिंह ने मधुमक्खी पालन को सुविधाजनक बना दिया है। दोनों ने मिलकर 'फ्लो बी हाइव' आधुनिक बॉक्स विकसित किया है, जिससे बिना बॉक्स खोले और बिना मधुमक्खियों को नुकसान पहुंचाए शुद्ध शहद निकाला जा सकता है। 34 साल से शहद उत्पादन से जुड़े राजू सिंह की संस्था 'हाई ग्रोथ एग्रो इंटरप्राइजेज' इस तकनीक को देश भर के किसानों तक पहुंचाना चाहते हैं। गोरखपुर महोत्सव 2026 में प्रदर्शित उनके इस बाक्स की क्रियाविधि को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देखा और सराहा भी। पारंपरिक पद्धति में शहद निकालने के लिए धुएं का प्रयोग, फ्रेम निकालना और मशीनों की मदद लेनी पड़ती थी, जिससे मधुमक्खियों को नुकसान होता है। शहद की शुद्धता भी प्रभावि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.