हमीरपुर, अप्रैल 2 -- भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के लखनापुरवा मुहाल में बुधवार की रात पिता-पुत्र ने घर में घुसकर महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करते हुए सिर फोड़ दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। लखनापुरवा निवासी आशा निषाद ने बताया कि वह बुधवार की रात आठ बजे घर पर अकेली थी तभी पड़ोसी बृजेश वर्मा ने अपने पिता सीताराम वर्मा के साथ घर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए डंडा मारकर सिर फोड़ दिया। पीड़िता का आरोप है कि यह आए दिन गाली-गलौज करके उसे परेशान करते हैं। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर पिता-पुत्र की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.