कानपुर, जून 28 -- सचेंडी। भौती खेड़ा गांव निवासी आलोक सिंह के मुताबिक शुक्रवार शाम उनके खेत में संजय कठेरिया व उसका बेटा सनी कठेरिया जानवर चरा रहे थे। यह देख जब उन्होंने फसल खराब होने की बात कहते हुए विरोध किया तो दोनों भड़क गए। आरोप है कि पिता-पुत्र ने गाली-गलौज कर मारपीट की। सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...