एटा, दिसम्बर 31 -- चोर, लुटेरों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे तमाम अभियान के बाद भी लूट, चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। पिता-पुत्र को बंधक बनाकर लुटेरे तीन भैंस, तीन पड़िया को लूट ले गए। कुछ देर बाद अन्य घरवाले पहुंचे और दोनों को खोला। मामले में पशुपालक ने अज्ञात के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना जलेसर के गांव ऊंचाहार निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि गांव के बाहर कोठरी बना रखी है उसमें जाकर पशुओं को बांधते है। बताया कि सुरक्षा के लिहाज से वह, उनके पिता पशुओं के पास जाकर सोते हैं। बताया कि 30 दिसंबर की रात को लुटेरे आए। आरोप है कि लुटेरों ने पीड़ित, पिता की पिटाई की। इतना ही नहीं दोनों के हाथ-पैर बांध दिए। हाथ-पैर बांधने के बाद पशुओं को खोल ले गए। बताया कि कुछ दूरी पर वाहन खड़ा हुआ था उसमें लादकर ले गए है। घरवालों ने जाकर देखा। दोनों के हाथ...