इटावा औरैया, जून 15 -- भरथना। गांव जारपुरा निवासी योगेश उर्फ भोले पुत्र इंद्रपाल शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 जून की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपने पुत्र हिमांशु के साथ खेत से काम करके घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के मोहित कुमार उर्फ रीपू, राजीव और संजीव ने पुरानी रंजिश के चलते उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...