खगडि़या, जून 22 -- बेलदौर, एक संवाददाता। चोढ़ली गांव निवासी मुबारक अली ने थाने में आवेदन देकर अपने ही गांव के तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए पिता पुत्र के साथ मारपीट करने की शिकायत की है। घटना रविवार के सबेरे की बताई जा रही है। आवेदक के मुताबिक नामजदों ने नल जल योजना के तहत लगाए गए टोंटी के टूट जाने से उत्पन्न विवाद में घटना को अंजाम दिया। आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...