बांदा, मार्च 8 -- बांदा। संवाददाता नगर कोतवाली के कालूकुआं मोहल्ला निवासी शरद कुमार द्विवेदी ने सात लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि तीन मार्च को रात साढ़े दस बजे मोहल्ले के शुभम तिवारी व रोहित चार-पांच साथियों के साथ घर आए और बाहर से गाली-गलौज करते हुए पत्थर फेंकने लगे। पुलिस को सूचना दी हमलावर धमकाते हुए भाग गए। पिता-पिता बाइक से मंडी समिति पुलिस चौकी तहरीर देने गए। लौटकर रात में आए तो दबंग फिर दरवाजे पर थे। पहुंचते ही पिता-पुत्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। रिपोर्ट दर्ज कराने पर हत्या करने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...