पिता-पुत्र के झगडे़ में बीच बचाव करने आई महिला की मौत
लखनऊ, जून 12 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज इलाके में गुरुवार देर रात पिता से झगड़ा कर रहे नशेबाज बेटे को हटाने आई मां गिर पड़ीं। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद इलाकाई लोगों ने बेटे को पकड़ लिया और पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने बेटे को हिरासत में ले लिया। इधर, पुलिस ट्रामा सेंटर पहुंची। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तकिया पीर ज्ञान मोहल्ले के रईस अहमद का बेटा सलमान नशे का आदी है। वह गुरुवार रात करीब 10 बजे शराब के नशे में घर पहुंचा। पिता से किसी बात को लेकर झगड़ा करने लगा। मामला बढ़ता देखकर बीच बचाव करने मां जीनत उर्फ मरजाना (60) पहुंची। इस दौरान वह फिसलकर गिर पड़ीं और बेहोश हो गईं। लोग उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले गए लेकिन मृत घोषित कर दिया गया।इसके बाद परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.