मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। साइबर फ्रॉड गिरोह के शातिरों ने पिता-पुत्र का बैंक अकाउंट हैक कर 16 हजार रुपये उड़ा लिए। माड़ीपुर निवासी अभिषेक कुमार ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत की है। उसने साइबर थाने की पुलिस को बताया कि उनके बैंक खाते में छह हजार रुपये तथा उनके पिता के खाते में 10 हजार रुपये जमा थे। सुबह एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया। इसके कुछ देर बाद दोनों खातों से 16 हजार रुपये उड़ा लिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...