कानपुर, मई 26 -- कानपुर, संवाददाता। किदवईनगर में विराटनगर चौकी (नौबस्ता थाना क्षेत्र) के पास रविवार रात हुई पिता-पुत्र की हत्या में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। चौकी से महज 200 मीटर दूर सरेआम चाकुओं से गोदकर दोनों की हत्या कर दी गई और पुलिस को खबर तक नहीं लगी। इसी लापरवाही में पुलिस आयुक्त के आदेश पर डीसीपी साउथ ने विराटनगर चौकी प्रभारी सुशील कसाना को निलंबित कर दिया है।चकेरी के सजारी कांशीराम कॉलोनी फेज-वन निवासी 65 वर्षीय शिवनारायण त्रिवेदी और उनके दोनों बेटे शिवम और सत्यम किदवईनगर स्थित कनक मार्बल में काम करते थे। रविवार रात शिवनारायण दोनों बेटों के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। करीब नौ बजे विराटनगर चौकी के पास उनकी बाइक आगे चल रही अपाचे बाइक से टकरा गई थी। इसी विवाद में अपाचे सवार तीन युवकों ने पिता-पुत्रों पर हेलमेट और चाकू से हम...