पिता-पुत्र की हत्या के विरोध में बागपत-बडौत के बाजार रहे बंद
बागपत, जून 11 -- बड़ौत शहर में मंगलवार को सरेशाम व्यापारी पिता-पुत्र की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या कर भाग रहा हिस्ट्रीशटर वरूण लुहारी भी गोली लगने से घायल हो गया था, जिसकी मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। व्यापारी पिता-पुत्र की हत्या के विरोध में बुधवार को बड़ौत और बागपत के व्यापारियों ने बाजार को पूर्णतया बंद रखा। व्यापारियों ने दोनों जगह में जुलूस निकाला और धरना देते हुए फरार आरोपियों के एनकाउंटर और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। बड़ौत में दिल्ली रोड पर मंगलवार की सरेशाम कन्फेक्शरी की दुकान पर बैठे कारोबारी सोहनलाल अग्रवाल और उनके बेटे विकास की हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। हत्या कर भाग रहे वरूण लुहारी को भीड़ ने पकड़ लिया था। पिटाई करने के बाद उसे भी गोली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.