सीतापुर, जनवरी 5 -- इमलिया सुल्तानपुर, संवाददाता। इमलिया सुल्तानपुर इलाके में पिता-पुत्र की हत्या के मामले में सोमवार को और और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस हिस्ट्रीशीटर समेत चार आरोपियों को पहले ही इस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश में पांच टीमें लगाई गई थी। सोमवार को फदिलापुर निवासी रामनिवास उर्फ अभय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इससे पूर्व में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर शिवपूजन व सौरभ उर्फ नंगा व मुख्य आरोपी फत्तेपुर मातिनपुर निवासी अजयपाल उर्फ झगडू व उसके भाई उत्तम उर्फ तामू को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अन्य फरार एक आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। मालूम हो कि मूलरूप से फत्तेपुर मातिनपुर निवासी लखीमपुर खरी के मितौली में रह रहे 26 दिसंबर की रा...