दुमका, जुलाई 1 -- मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र दलाही पंचायत अंतर्गत मोहुलबोना गांव में मंगलवार को पिता-पुत्र की लड़ाई में पिता गंभीर रूप से घालय हो गया। वहीं पुत्र को भी हल्की चोट लगी है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मोहुलबोना गांव निवासी रूपचंद हेम्ब्रम अपने पुत्र बबलु हेम्ब्रम के साथ किसी मामले को लेकर बताबाती होते होते मामला मारपीट का रूप में बदल गया। बताया जा रहा है कि पिता एवं पुत्र दोनो शराब के नशे में धूर्त था। इधर पिता गंभीर रुप घायल हो जाने के कारण पुत्र बबलु ने एम्बुलेंस के सहारे मसलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु लाया। जहां चिकित्सक डॉ उज्ज्वल कुमार ने रूपचंद की हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु दुमका भेज दिया। डॉ उज्ज्वल कुमार ने बताया कि रूपचंद हेम्ब्रम का बांया हाथ टूट गया है। वहीं सिर पर गंभीर...