कानपुर, अप्रैल 11 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। जूही निवासी वीरेंद्र गुप्ता की ट्रांसपोर्टनगर में एसवीके कोल ट्रेडर्स नाम से फर्म है। उन्होंने बताया कि फरवरी 2020 में उनका संपर्क एसवीपी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंधक सिद्धार्थ स्वरूप, राहुल स्वरूप, गोविंद और आदर्श स्वरूप से हुआ। इन लोगों ने व्यापार की शुरुआत में छोटे आर्डर दिए और उनका भुगतान कर भरोसा जीता। इसके बाद आरो​पियों ने बड़े ऑर्डर देकर माल मंगा लिया और 2.10 करोड़ का भुगतान नहीं किया। वहीं, कोयलानगर ​स्थित श्री तुलसी एनर्जी फर्म के सुमित गुप्ता ने भी इन्हीं आरोपियों के ​खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज कराई ​है। उनके अनुसार जुलाई 2020 से आरोपियों ने उनके साथ व्यापार शुरू किया। माल मंगाने के बाद बड़े भुगतान नहीं किए। आरोप लगाया कि शातिरों ने उनका करीब 1.58 करोड़ का भुगतान रोक लिया। बाबूपुरवा ...