पिता-पुत्र की एक साथ उठी अर्थी तो हर आंख हुईं नम
गोपालगंज, जून 11 -- विजयीपुर।स्थानीय थाना क्षेत्र के चौमुखा भाठे टोला गांव में गुरुवार को जब खनुआ नदी में डूब कर मरे पिता और पुत्र की एक साथ अर्थी उठी तो हर आंख नम हो गई। परिजनों के साथ-साथ गांव के लोगों के आंसू भी नहीं थम रहे थे। अंतिम संस्कार में शामिल ग्रामीणों ने नम आंखों से दोनों को अंतिम विदाई दी।
दुखद घटना दोनों शव जब अंतिम संस्कार के लिए ले जाए जा रहे थे, तब मृतक फुलेना सहनी की पत्नी शैला देवी, वृद्ध मां किशोरी देवी, आठ वर्षीय पुत्री मिंजल कुमारी और पांच वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के लोग उन्हें ढांढस बंधाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। दुखद घटना के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पति और छह वर्षीय पुत्र दिव्यांश की एक साथ मौत से शैला देवी गहरे सदमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.