कौशाम्बी, मार्च 7 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के घोषिया गांव निवासी सोनू पुत्र दूखी गौतम ने बताया कि पांच मार्च की शाम पड़ोसी सगे भाई रामराज व देशराज अपने पिता अलोपी के साथ मिलकर रंजिशन गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...