कौशाम्बी, जून 24 -- कोतवाली क्षेत्र के खेरवा बरौला गांव की राममुनि देवी पत्नी स्व. रणजीत सिंह ने बताया कि 20 जून की सुबह वह अपने खेत गई थी। तभी पड़ोसी भैरव प्रसाद सिंह वहां पहुंच गया और पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अपने बेटों संदीप सिंह व जय सिंह के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...