आगरा, दिसम्बर 13 -- थाना क्षेत्र के बरसौड़ा गांव में मामूली विवाद में पिता-पुत्री को नामजद आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में पीडित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को उपचार एंव चिकित्सीय परीक्षण के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। बरसोड़ा गांव निवासी सूबेदार पुत्र अजुद्दी ने थाना पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि घटना गत 11 दिसंबर की शाम करीब छह बजे की है। गांव के ही नामजद लोग उसे गाली गलौज कर रहे थे, उसने गाली गलौज का विरोध किया तो मारपीट करने पर उतारू हो गए। उसकी बेटी बीचबचाव को पहुंची तो उसे भी लाठी डंडों से मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...