कानपुर, मई 10 -- रसूलाबाद। शनिवार शाम पिकअप व आटो की भिड़ंत में मौत का शिकार हुए पिता पुत्री के शवों का रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया वहीं अस्पताल में भर्ती पत्नी व दूसरी पुत्री के इलाज के लिए समाजसेवियों ने आगे बढ़कर मदद की है। रसूलाबाद क्षेत्र के कहिंजरी निवासी दीपू बेहद गरीब था। शनिवार शाम गहिरा के निकट एक गेस्ट हाउस में साफ सफाई कराने आटो से जा रहा था।साथ में पत्नी सोनम, पुत्रियां नैना व गहना भी थीं।बिजलीघर के पास सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी जिससे दीपू व नैना की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पत्नी व पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। यह भी पढ़ें- आटो व पिकअप की भिड़ंत में पिता-पुत्री की जान गई सीएचसी से रेफर होने के बाद दोनों को हैलट अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के लिए पैसे का इंतजाम न होने से मोहल्ले के लोग आगे आए। रविवार को कुछ...