मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की शिक्षिका ने अपने पति पर तीन वर्ष की बच्ची के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप लगाया है। इस संबंध में उसने महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थाना की पुलिस ने मां और उनकी बच्ची को सोमवार को कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज कराया है। कोर्ट में दर्ज बयान को सीलबंद रखा गया है। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि चार वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी। उन्हें तीन वर्ष की एक बेटी है। उनका पति अक्सर मारपीट करता था। तंग आकर वह अपने मायके चली गई। वहां भी पति पहुंच जाता था और प्रताड़ित करता था। कुछ दिन पहले पति मायके पहुंच गया। वहां से चुपके से बच्ची को अपने साथ ले आया। बाद में जब बच्ची उनके पास लौटकर आई तो अपने पिता की करतूत की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.