रुडकी, फरवरी 27 -- एक महिला ने अपने दूसरे पति पर डेढ़ साल के मासूम की हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लंढौरा रोड पर एक ईंट भट्टे पर काम करने वाले सौतेले पिता ने नफरत के चलते उसके बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने पीड़ित मां की तहरीर पर आरोपी पति और उसके रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस को गुरुवार देरशाम दी तहरीर में पीड़ित महिला आसमा ने बताया कि उसका दूसरा विवाह कुछ माह पहले बिझौली गांव के पास एक भट्टे पर रहने वाले फैजान से हुआ था। बताया कि उसका पहले पति सलमान से डेढ़ साल का बेटा वाहीब था। आसमा फैजान के साथ लंढौरा रोड एक भट्टे पर रह रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.